फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सहकारिता विभाग महिलाओं की उन्नति, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित: डॉ. अरविंद शर्मा

शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 07:14 PM IST

सहकारिता विभाग महिलाओं की उन्नति, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित है। महिला केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रगति की दिशा और गति दोनों तय करने वाली शक्ति है। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित महिला सहकार सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि कही। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति प्रथम की भावना के रूप में पूरे राष्ट्र में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश इस संकल्प को प्रभावी ढंग से साकार कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने की जो पहल सरकार ने की है, वह न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि उन्हें नए अवसरों की दिशा में भी अग्रसर कर रही हैं। सहकारी आंदोलन ने उन महिलाओं को भी आत्मविश्वास दिया है जो पहले केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित थी। आज वही महिलाएं सहकारी समितियों के माध्यम से उद्यमिता की ओर बढ़ रही हैं, व्यापार स्थापित कर रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनती जा रही हैं। महिलाओं को घर से समाज तक और समाज से प्रदेश की विकास यात्रा तक जोड़ने का कार्य किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें