फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह में पहुंचने का जांगिड़ समाज को दिया निमंत्रण

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह को लेकर कनीना में जांगिड़ समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने समाज के लोगों को समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। बैठक में मुकेश नंबरदार एवं सतीश जांगड़ा सहित करीब 20 गांवों से जांगिड़ समाज के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल एक समाज के आराध्य नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण, शिल्प और तकनीक के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी मेहनतकश वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जांगिड़ समाज का देश और प्रदेश के निर्माण में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय रहा है। समाज ने अपनी कला, कौशल और मेहनत के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाई है। भगवान विश्वकर्मा जयंती समाज के गौरव और उसकी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर है। रोहताश जांगड़ा ने बताया कि 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। समारोह को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने जांगिड़ समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में महेंद्रगढ़ पहुंचकर समारोह को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर भी है। बैठक में मुकेश नंबरदार, सतीश जांगड़ा सहित 20 गांवों से आए जांगिड़ समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने समारोह को सफल बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजेंद्र कुमार रिटायर्ड ईटीओ, दीपक चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 2 ,योगेश कुमार पार्षद वार्ड नंबर 10,राकेश कुमार पार्षद वार्ड नंबर 6,प्रदीप कुमार,मनीष कुमार पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 4,ब्रह्मदत जांगड़ा, सोमदत, मुंशी राम, संजय जांगड़ा, रामहेर जांगड़ा ,नवीन ठेकेदार, मदनलाल ब्लॉक प्रधान जांगड़ा समाज कनीना, राधेश्याम, देवदत जांगड़ा, धर्मपाल नंबरदार ,पदविंदर, देशराज पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 8 सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें