नारनौल। मोहल्ला पीरआगा स्थित सैनी धर्मशाला में वार्ड नंबर-17 व 18 के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वर्णकौर, पार्षद रेखा सैनी, पिंकी देवी, मीरा देवी व अनुज यादव ने रिबन काटकर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान फल, सब्जियां व संतुलित पौष्टिक आहार लेने के लाभ समझाए। साथ ही विशेष प्रीतिभोज के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भी परोसे गए। सुपरवाइजर अनुज यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए पोषण माह के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता सुनिता देवी, मनीषा देवी, अनिता देवी, रमेश देवी और आंगनबाड़ी सेविका सुनिता देवी, नरेश देवी व सुमित्रा देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।