फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में किसान-मजदूर संगठनों ने प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

सुनील कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 09:37 PM IST

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने कहा कि महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। बेरोजगारी, कृषि खर्च, महंगा इलाज और शिक्षा जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों को महंगाई का मुख्य कारण बताया। संगठनों ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और चीनी के दाम आधे करने की मांग की। उन्होंने थोक खुदरा व्यापार सरकार के हाथ में लेने और कालाबाजारी रोकने की अपील की। खाद-बीज सस्ते में उपलब्ध कराने और फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद की भी मांग की। इस अवसर पर बलवीर सिंह, सीताराम, मोहर सिंह, यादराम, रामावतार, हनुमान, घनश्याम व महावीर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें