फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के बड़ा दरवाजा क्षेत्र में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने दी मटका फोड़ प्रदर्शन की चेतावनी

शहर के बड़ा दरवाजा मोहल्ले में रहने वाले करीब 200 लोग पिछले करीब 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। घरों में नलों के माध्यम से गंदा पानी पहुंच रहा है, जिसे पीने और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करना लोगों की मजबूरी बन गया है। लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं और मोहल्लावासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नागरिक मैना, मधू, मंजू, कुसुम, लक्ष्मण, मोहनलाल आदि ने बताया कि करीब पहले कभी-कभार पानी में रेत आती थी, लेकिन अब हर तीसरे दिन पानी आपूर्ति हो रही है और जब भी पानी आता है तो करीब आधे तक रेतीला पानी आता है। इसको न तो खाली छोड़ सकते हैं और न ही भर सकते हैं। भरने के बाद हर सप्ताह टंकी की सफाई करनी पड़ रही है। कुछ लोगों ने दूषित पानी की समस्या से परेशान होकर अब टैंकरों से पानी खरीदना शुरू कर दिया है ताकि पीने व खाद्य संबंधी कार्यों में पानी का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि दूषित पानी की लगातार आपूर्ति से लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य जलजनित बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। पाइपलाइन में लीकेज और सीवरेज का पानी मिलने की आशंका की जांच हो। जब तक समस्या दूर नहीं होती, तब तक स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। दूषित पानी की आपूर्ति बंद कर नियमित साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए। मोहल्लावासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। साथ ही समाधान न होने पर महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन करने और गेट के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी है। लोग बोले- बिल भरने के बावजूद अतिरिक्त बोझ झेलने को विवश पिछले दस दिनों से घरों में नलों से साफ पानी नहीं आ रहा है। पानी में गंदगी दिखाई देती है। कई बार पानी को कुछ देर बर्तन में रखने पर नीचे गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में पानी पीने से भी डर लगता है। पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। - ओमदत्त, नागरिक मोहल्ले में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी काफी है। दूषित पानी के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई कर्मचारी समस्या की जांच करने नहीं पहुंचा। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी गंभीर बीमारी के फैलने की आशंका भी सता रही है। - गोमती, नागरिक पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। विभाग की जिम्मेदारी है कि घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जाए। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच करवानी चाहिए ताकि पता चल सके कि पानी दूषित कहां से हो रहा है। - कमला देवी, नागरिक घर में खाना बनाने, बच्चों को पानी पिलाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की जरूरत होती है। गंदा पानी आने के कारण हर समय चिंता बनी रहती है। कई बार पानी को उबालकर इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। - रोहित शर्मा, नागरिक किसी का नल लीक हो रहा है उसको ठीक करवा दिया जाएगा, बाकी जहां भी पेयजल लाइन लीकेज हैं उनको भी शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को पेयजल संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। -मनीष कौशिक, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें