नारनौल। क्षेत्र में रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक रिमझिम बारिश की गतिविधियां बनी रही। जिससे मंडी में टीन शेड के किनारों से टपकते व जमा बारिश के पानी से व्यापारियों ने जो बाजरे के बैग उठान के लिए रखा था, वह भीग गए। हालांकि अधिकतर बाजरे के उठान चलते व्यापारियों को अधिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा। गनीमत यह रही की केवल रात को बारिश हुई, जिससे खुले में लगी बाजरे की ढेरियों को नुकसान नहीं पहुंचा और शाम तक किसानों के बाजरे की खरीद की जा चुकी थी। वहीं रात-भर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को बाजरा बेचने आए किसान अपने साथ तिरपाल लेकर पहुंचे, ताकि बारिश आने पर बाजरे को भीगने से बचाया जा सकें। शुक्रवार को गेटपास जारी किए गए और बाजरे की आवक हुई। वहीं व्यापारियों की ओर से बोली लगाकर जे-फार्म के तहत बाजरे की खरीद की गई।