कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज यानी आईआईएचएस में बुधवार को दो गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कैंपस में अफरातफरी का माहौल है। चाकूबाजी किस बात को लेकर हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।