फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 17 कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो सोमवार से जिलेभर में ठप होगा सफाई कार्य

कुरुक्षेत्र। करीब 37 दिन तक चली हड़ताल के दौरान हटाए गए 17 सफाई कर्मचारियों को आज तक वापस डयूटी पर नहीं लिया गया है, जिससे अन्य कर्मचारियों में भी रोष बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारीं संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को छुट्टी के दिन भी धरना जारी रखा तो वहीं जिला प्रधान सुनील लोहाट ने चेताया कि प्रशासन ने इन कर्मचारियों को रविवार तक डयूटी पर वापस नहीं लगवाया तो सोमवार को जिले भर में सफाई कार्य ठप कर दिया जाएगा। सभी नगर पालिकाओं के कर्मचारी हड़ताल पर उतरने हुए धरना शुरू कर देंगे तो वहीं सफाई कार्य भी ठप रखा जाएगा। यहीं नहीं जिला स्तर पर भी आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तो इस दौरान प्रदेश स्तर के नेताओं के भी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए संघ की पिछले दिनों हड़ताल खुलवाई थी लेकिन अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदारों की मनमानी के चलते आज तक भी 17 कर्मचारियों को वापस डयूटी पर नहीं लिया गया है। एक-एक कर्मचारी को सरकार की सहमति के अनुसार वापस डयूटी पर लेना होगा। उन्होंने नगर प्रशासन पर आरोप लगाया कि अन्य कर्मचारियों की भी दरोगा के तौर पर डयूटी नियमों को ताक पर रखकर लगाई जा रही है। संघ अधिकारियों की इस मनमानी से भी खफा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें