फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सजेगा खेलों का मंच, दमखम दिखाने पहुंचेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं केयू पूर्व छात्र एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10-11 अक्तूबर को लड़कों और लड़कियों की ऑल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। देशभर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इसमें सहभागिता करेंगे। मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर मंगलवार को जानकारी दी गई। धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। लड़कों की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 21-21 हजार तथा पांचवें से आठवें स्थान तक 5100-5100 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर 5100-5100 की राशि से पुरस्कृत होंगे। लड़कियों में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार तथा पांचवें से आठवें स्थान तक 3100-3100 की पुरस्कार राशि रखी है। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को 3100-3100 का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने के साथ उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में आकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई। हसला संरक्षक ईश्वर डीपी ने कहा कि प्रतियोगिता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खेल क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर है। सतीश खटकड़ ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद से जाट धर्मशाला नए आयाम स्थापित कर रही है। इस अवसर पर सचिव हरिकेश सहारन, बनी सिंह, नरेंद्र नैन, जितेंद्र, गुलाब घराड़सी, सुरेंद्र पहलवान, काला बड़सीकरी, जसवंत सहारन, डॉ सुंदर दत्त, संदीप करोड़ा, रणबीर पहलवान, दरिया सिंह, अनुराग बिधान, नायब सूबेदार अमरजीत रुहल, मनोज गयोग, जयप्रकाश और अमित जागलान सहित अन्य मौजूद रहे। बॉक्स संस्था की पहल ऐतिहासिक कदम : रोहित छिल्लर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित छिल्लर ने कहा कि संस्था की पहल ऐतिहासिक कदम है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और शारीरिक क्षमता पर ध्यान देने की प्रेरणा मिलेगी। इस तरह की खेल गतिविधयां समय -समय पर होती रहनी चाहिए। युवाओं को आज खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जरूरत है, ताकि बुराईयों से दूर रहते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें