फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडियां फुल, बारिश में भीगे धान को सुखाने की भी जगह नहीं

कुरुक्षेत्र उठान तेज न हो पाने के चलते अनाजमंडियां अभी भी धान से अटी है। किसानों को बारिश में भीगे धान को सुखाने की जगह भी नहीं मिल रही है। किसान सड़कों पर भी धान सुखाने को मजबूर हो रहे हैं। अब तक जिला की अनाजमंडियों में पांच लाख 10 हजार एमटी से ज्यादा धान की खरीद हो चुकी है जबकि उठान करीब 65 फीसदी हो पाया है। ऐसे में अनाजमंडियां धान से अटी है। अभी तक करीब 43 करोड़ का भुगतान भी बकाया है। शुक्रवार को मौसम साफ हुआ तो किसान व श्रमिक धान सुखाने में जुटे रहे। गांव अमीन के किसान अंकुर, आलमपुर के किसान जयप्रकाश का कहना था कि मंडी में धान सुखाया जाना तो दूर ट्राली से उतारने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही। बारिश के बाद धान काला पड़ने लगा है तो नमी भी बढ़ गई है, जिसके चलते खरीद से इंकार किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें