फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारियों कर्मचारियों ने कामकाज किया ठप

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज शुक्रवार को विभिन्न सरकारी बैंकों के अधिकारी का कर्मचारी सड़क पर उतर आए और कामकाज ठाकुर रखते हुए जमकर नारेबाजी की। जिले भर में 10 से ज्यादा बैंकों की डेढ़ सौ से ज्यादा शाखाओ में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है तो वहीं उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। बैंक अधिकारियों की की प्रमुख मांगों में पाँच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना शामिल है। यूनियनों के अनुसार, 8 मार्च 2024 को पाँच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर सहमति बनी थी, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। फेडरेशन ने सरकार से भेदभावपूर्ण एवं एकतरफा पीएल आई योजना को वापस लेने तथा पीएल आई में किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले बैंक यूनियनों को विश्वास में लेकर द्विपक्षीय वार्ता करने की मांग की है। इसके साथ ही पेंशन अपडेशन, सभी पेंशनरों के लिए समान डीए फॉर्मूला तथा एनपीएस कर्मचारियों को ओटीएस में आने का विकल्प देने सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान की भी मांग की जा रही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर लगातार बढ़ते कार्यभार, कर्मचारियों की कमी, बढ़ती अनुपालन संबंधी जिम्मेदारियों और लगातार बढ़ते व्यावसायिक लक्ष्यों के कारण कार्य का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में पाँच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन और बेहतर कार्य वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। आंदोलन पर उतरे बैंक अधिकारी जसपाल सिंह, विकास, वेंकटेश नारायण,प्रीतम गोयत वअंग्रेज सिंह ने कहा कि8 एवं 9 सितंबर को डीएफएस, आईबीए तथा यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में भी पाँच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के मुद्दे पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद फेडरेशन ने निर्धारित हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और संबंधित बैंकिंग प्राधिकरण लंबित मांगों का समाधान नहीं करते हैं, तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें