फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र नगर निकाय के सफाई कर्मचारीयों व दमकल कर्मचारीयों में गहराया रोष

कुरुक्षेत्र। करीब एक माह से हड़ताल पर चल रहे नगर निकाय के सफाई कर्मचारीयों व दमकल विभाग के कर्मचारियों में रोष गहरा गया है। गत दिवस हुई एक सफाई कर्मचारी की मौत के बाद आज सोमवार को कर्मचारी भड़क उठे और शहर में रोष मार्च निकाला। थानेसर इकाई के प्रधान सुनील लोहत, सर्व कर्मचारी संघ के नेता ओमप्रकाश, जन संघर्ष मंच की उषा के नेतृत्व में कर्मचारी धरना स्थल नगर परिषद कार्यालय से निकले और हाथों में झाड़ू व बैनर लेकर अंबेडकर चौक होते हुए पुराना बस अड्डा वह में बाजार से वापस धरना स्थल पर पहुंचे। दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की तो वही इसके बाद फिर से धरने पर बैठ गए। वहीं कर्मचारियों ने सरकार की सखति के बावजूद ड्यूटी ज्वाइन नहीं की और दिन भर हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें