फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों पर झूमीं महिला श्रद्धालु, कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने किया भावविभोर

करनाल। नरसी विलेज स्थित श्री गणेश मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य आशीष सागर स्नेह बंधु ने जब ‘किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए’ भजन प्रस्तुत किया तो महिला श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं पाईं। भजन की मधुर धुन पर महिलाएं भावविभोर होकर नृत्य करने लगीं और पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए आचार्य आशीष सागर स्नेह बंधु ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के हृदय में गुण भी होते हैं और अवगुण भी। जीवन में अच्छाई के साथ बुराई भी मौजूद रहती है। सत्संग का उद्देश्य केवल कथा सुनना नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर झांककर अपनी कमियों और खूबियों को पहचानना है। हमें सत्संग के माध्यम से आत्मचिंतन करना चाहिए। हमारी सबसे बड़ी पहचान यही है कि हम भगवान के दास हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को नियमित रूप से श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा और कृष्ण कथा का श्रवण करना चाहिए। जिस प्रकार हमारी आंखें स्वयं को नहीं देख सकतीं और अपना चेहरा देखने के लिए दर्पण की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार स्वयं को जानने के लिए भी एक दर्पण चाहिए। भगवत ग्रंथ और शास्त्र ही हमारे जीवन का वास्तविक दर्पण हैं। जब हम इन ग्रंथों को आधार बनाकर कथा श्रवण करते हैं तो हमें अपने व्यक्तित्व, व्यवहार और जीवन की वास्तविकता का बोध होता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग भी सुनाया गया। इस प्रसंग को भक्ति और संगीत के माध्यम से रोचक बनाते हुए आचार्य ने ‘आओ मेरी सखियो मुझे मेहंदी लगा दो, मेहंदी लगा दो, मुझे सुंदर सजा दो, मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो’ भजन प्रस्तुत किया। भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें