फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति और सूफियाना कलाम से गूंजा बू अली शाह कलंदर का दरबार, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

करनाल। कलंदरी गेट स्थित बू अली शाह कलंदर की दरगाह के वार्षिक मेले में सूफियाना कव्वालियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति और सूफी रंग में सराबोर रहे। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वाली ने भी लोगों में जोश भर दिया। सूफी कव्वाल चांद अफजल कादरी ने जब माइक संभालते हुए ''लहू अपना दे दूं चमन के लिए, मेरी जान जाए वतन के लिए, मिटा दूंगा हस्ती अपनी तिरंगे की शान के लिए, जीना भी मेरा वतन के लिए'' कव्वाली पेश की तो पूरा दरबार तालियों से गूंज उठा। देश की सलामती और खुशहाली की दुआ के लिए श्रद्धालुओं के हाथ उठ गए। इसके बाद उन्होंने ''न कलियां खिलतीं, न गुल मुस्कुराते, अगर बागे हस्ती का माली ना होता'', ''मोहम्मद न होते तो कुछ भी न होता'' और ''हर मर्ज की दवा है मोहम्मद के शहर में'' जैसे सूफियाना कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें