फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने पर जिले में बांटे लड्डू

करनाल। एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर जिले के हॉकी के खिलाड़ियों और कोचों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह और हॉकी कोच बृज भूषण ने युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बधाई दी। स्वर्ण पदक की खबर मिलते ही हॉकी मैदान में अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। मिठाई बांटने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और भारतीय हॉकी टीम जिंदाबाद के नारे लगाए। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बतायाकि एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों का स्वर्ण पदक जीतना देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर जो अनुशासन और जज्बा दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। हॉकी कोच बृज भूषण ने बताया कि यह जीत देश के युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। भारतीय टीमों के इस प्रदर्शन से साबित होता है कि सही दिशा में की गई कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है। आने वाले समय में जिले से भी कई बेहतरीन खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें