फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में तीन जगहों पर हुआ छठ पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य

करनाल। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। करनाल के उत्तम नगर, पश्चिमी यमुना नहर और सेक्टर-4 में छठ पूजा के आयोजन किए गए। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। पूजा के लिए श्रद्धालुओं ने बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न पूजन सामग्री सजाई। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। परिवार के सदस्य भी पूजा में शामिल हुए और छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। यह पर्व शुद्धता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति आभार और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें