फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, लोगों को सौंपा सरकार की वादा खिलाफी का पत्र

कैथल में सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों से होते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध मार्च कमेटी चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक, सब्जी मंडी, रेलवे गेट और तलाई बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों से गुजरा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था, लेकिन लंबे समय बाद भी उसे पूरा नहीं किया गया। इस वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने दुकानदारों, राहगीरों और आम जनता को सरकार की नीतियों के खिलाफ एक पत्र भी सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें