फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के गांव बाता में अवैध पटाखा फैक्टरी पर सीआईए का छापा, दो आरोपी काबू; 134 पेटियां पटाखे बरामद

सीआईए कलायत की टीम ने गांव बाता में बिना लाइसेंस व परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर कुल 134 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए हैं। मौके से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग सामग्री भी भारी मात्रा में बरामद हुई है। सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि सीआईए कलायत के पीएसआई मंजीत कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव बाता में एक छोटा हाथी गाड़ी नंबर HR64B6845 में अवैध पटाखों की पेटियां लोड कर उन्हें बाहर बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपियों के पास पटाखों से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं है। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर पुलिस टीम ने गांव बाता में फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरब्रिज से तितरम की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाता के गेट के सामने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद गांव बाता की ओर से आई छोटा हाथी गाड़ी को रुकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे गांव बाता निवासी अंकित और कंडक्टर सीट पर बैठे सोमपाल को काबू किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 84 पेटियां अवैध पटाखे बरामद हुए। पटाखों से संबंधित लाइसेंस और परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पटाखों की जांच की, जिसमें पेटियों में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांव बाता में अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री चलाने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां एक अन्य गाड़ी से 50 पेटियां अवैध पटाखे बरामद हुए। इसके अलावा अवैध फैक्ट्री से पटाखे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें