फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की विशेष निगरानी

जींद। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिले के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। एसपी उपासना ने जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण रहित और सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से आमजन की समस्याओं को सामने लाने और समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का माहौल बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने पत्रकारों से जिले की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सुझाव भी लिए। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। पीसीआर, राइडर और अन्य गश्ती टीमें भी सक्रिय रहेंगी। पुलिस का प्रयास है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और लोगों को सुरक्षित माहौल मिले। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बॉक्स नाबालिग बच्चों को वाहन न दें अभिभावक एसपी उपासना ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें। नशे में वाहन न चलाएं और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें