फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में अवकाश के दिन भी राखी पहुंचाने में जुटा रहेगा डाक विभाग

Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 02:08 PM IST

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की राखी भाइयों तक समय पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। त्योहार के दौरान अवकाश के दिन भी डाक विभाग अपनी सेवाएं जारी रखेगा, ताकि किसी बहन की राखी भाई तक पहुंचने से न रह जाए। विभाग की ओर से देश की सीमाओं पर तैनात जवानों से लेकर विदेश में रहने वाले भाइयों तक राखी पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन को लेकर बहनों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघरों का रुख कर रही हैं। समय पर राखी पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से डाक की बुकिंग और वितरण प्रक्रिया को सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हेड ऑफिस जींद के पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य हर बहन की राखी को सुरक्षित तरीके से उसके भाई तक पहुंचाना है। बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए भी राखी भेजने की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिन भी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की भावनाएं उनके भाइयों तक समय पर पहुंच सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें