फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में विकास नगर में पुलिस की दबिश, दो महिलाओं से 55.20 ग्राम स्मैक बरामद

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने विकास नगर में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को कथित तौर पर स्मैक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से कुल 55.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों की पहचान नीलम निवासी सीवन, जिला कैथल, हाल निवासी विकास नगर जींद और मूर्ति निवासी सिसाय, हांसी के रूप में हुई है। पुलिस चौकी रोहतक रोड के इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार मंगलवार रात अपनी टीम के साथ गश्त और जांच के दौरान विकास नगर में रेलवे पुल के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं नशीले पदार्थ बेचने का काम करती हैं और अपने किराये के मकान में बैठी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और बताए गए हुलिये के अनुसार दोनों महिलाओं को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर नीलम के पास से 35.50 ग्राम और मूर्ति के पास से 19.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कुल 55.20 ग्राम स्मैक को सील कर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें