जींद। नागरिक अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एक गार्ड पर युवक ने कार चढ़ा दी। का मामला सामने आया है। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ही दाखिल करवाया गया। पीड़ित गार्ड ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। मंगलवार को गार्ड अजय नागरिक अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था संभाले हुए था। इसी दौरान एक युवक कार में आया और अस्पताल की बिल्डिंग के आगे कार ले जाने लगा। इस पर गार्ड अजय ने एतराज जताया और कहा कि कार को पार्किंग में खड़ा कर दो। अज्ञात युवक ने कहा कि वह स्टाफ से है और यही कार पार्क करेगा। इसके बाद वह नहीं माना और गार्ड अजय को कार से टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। घायल गार्ड को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि उनको शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।