फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अगेती फसलें मंडी में पहुंचीं, 20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू करे सरकार : दुष्यंत

जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धान और बाजरे की सरकारी खरीद निर्धारित समय से पहले शुरू करने की मांग उठाई है। वीरवार को जींद जिले के दौरे के दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून के कारण इस बार फसलें अगेती हैं और बाजरा मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में उन्होंने एक अक्तूबर की बजाय 20 सितंबर से धान और बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों के किसान जल्द खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं सरकार की ओर से धान खरीद के लिए एक अक्तूबर की तारीख तय की गई है। दुष्यंत ने कहा कि मंडियों में समय रहते खरीद, बारदाने और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने जींद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने के बावजूद यहां ओपीडी और पानी की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने जिले के सरकारी अस्पतालों और पीएचसी-सीएचसी में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी का भी दावा किया और कहा कि मरीजों को उपचार के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ओपीडी शुरू करवाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी, कर्मपाल ढुल, गुरदीप सांगवान, राजू सैन, उमेद रेढू, जयपाल मलिक, विकास जांगड़ा मौजूद रहे। बाक्स महंगाई और यूपीआई को लेकर भी सरकार पर हमला पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि महंगाई से आम लोग परेशान हैं और सरकार महज आयोजनों पर जोर दे रही है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में राहत देने की मांग की। यूपीआई के संबंध में उन्होंने सरकार के नए प्रावधानों का विरोध किया और इसे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बताया। हालांकि केंद्र सरकार के अनुसार यूपीआई पर उपभोक्ताओं से कोई लेनदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा और 2 हजार रुपये तक के व्यापारिक लेनदेन पर शून्य एमडीआर लागू रहेगा। बाक्स उन्होंने बदहाल हुए जींद सफीदों मार्ग समेत प्रदेश की सड़कों की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो धुंध के मौसम में हादसों का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान उन्होंने जेजेपी के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को जींद व पिल्लूखेड़ा में भी संबोधित किया और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें