फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मानसिक रूप से परेशान रहता था चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जींद। शहर की लोको कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी के मामले में मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। वह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। आसन निवासी आनंद रेलवे में अस्थायी तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और फिलहाल उसकी ड्यूटी जींद रेलवे जंक्शन पर थी। वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सोमवार को वह ड्यूटी के लिए घर से जींद आया था। दोपहर बाद उसका शव लोको कॉलोनी स्थित उसके दोस्त के क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वर्जन परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों के अनुसार आनंद मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। -रामनिवास, इंचार्ज, पुलिस चौकी, पटियाला चौक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें