फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए थाना स्तर पर तय होगी जवाबदेही

जींद। पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल कुलदीप यादव ने एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ क्राइम बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, लंबित मामलों, फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों के साथ-साथ थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। आईजी ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुलिस की कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक से पहले एसपी कुलदीप सिंह ने आईजी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में डीएसपी उचाना संजय कुमार, डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा, डीएसपी जींद ऋषभ सोढ़ी, डीएसपी मुख्यालय संदीप कुमार, डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा समेत सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, सीआईए स्टाफ प्रभारी और एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। आईजी ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करें। अपराध होने की स्थिति में त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रहने तथा स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सके और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों की समीक्षा करते हुए आईजी ने शिकायतों पर तत्काल और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बॉक्स फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश आईजी ने फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। गंभीर और जघन्य अपराधों में शामिल आरोपियों पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों का किसी भी स्तर पर महिमामंडन नहीं होना चाहिए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें