फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विज्ञान दिवस व्याख्यान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विश्व विज्ञान दिवस पर व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि वर्ल्ड साइंस डे पर विद्यार्थियों के बीच विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एक लेक्चर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 56 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नई-नई वैज्ञानिक खोजों के प्रति उत्सुकता बढ़ाना तथा उन्हें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर संदीप, ब्रह्मपाल, जसवंत, राहुल, आनंद मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें