फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया अन्नकूट का प्रसाद

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह एवं भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान की आरती की गई और सभी भक्तों को श्रद्धापूर्वक अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर पंडित खेमचंद भारद्वाज, प्रवीण भारद्वाज, बी.सी. सिंघल, नरेश राठी, मनमोहित गुप्ता, गगन तिवारी, अरविंद जैन, जोनी, अमित गुप्ता, अमन भारद्वाज, साहिल चावला, गौरव गर्ग, अरुण गोयल, जोनी वर्मा, नरेश मुदगिल, रिकू , सरोज सहित महिला मंडली एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें