फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 22वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, ठेका कर्मचारियों ने भी दिया समर्थन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल वीरवार को 22वें दिन भी जारी रही। बहादुरगढ़ नगर परिषद में धरने पर बैठे कच्चे व पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने 13 मई 2026 को सफाई व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने तथा एचकेआरएन को भंग करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी 17 मांगों पर बनी सहमति के बावजूद सरकार की ओर से अभी तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है और न ही संगठन को वार्ता के लिए बुलाया गया है। धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें