फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शोक सभा कर दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि, सहायता और नौकरी की मांग

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान हड़ताल के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कुरुक्षेत्र के कच्चे सफाई कर्मचारी रोहित पुत्र राजकुमार, करनाल नगर निगम के कुलदीप पुत्र राजवीर तथा झज्जर के राजेश पुत्र प्रताप और सूरजा पुत्र गोपीराम की धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि बर्खास्तगी के नोटिस मिलने के बाद सदमे में उनकी हालत बिगड़ी। कर्मचारियों ने कहा कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ ने सरकार से प्रत्येक परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी देने की मांग की, ताकि परिवारों का भरण-पोषण हो सके। सभा में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने की अपील की। मंच संचालन इकाई सचिव अमित परनाला ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें