साल्हावास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन, जय सनातन, सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर बिरड, आशीर्वाद ब्लड बैंक बहादुरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जमालपुर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 युवाओं ने पंजीकरण कराते हुए उत्साह दिखाया। इस दौरान आशीर्वाद ब्लड सेंटर की डॉक्टरों की टीम ने 69 यूनिट एकत्रित की गई। शिविर में अनूप बुरा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि शरीर में आयरन की अधिकता दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है जबकि नियमित रक्तदान करने से यह अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है। सभी रक्तदाताओं को आयोजक योगेश ने स्टील की बोतल देकर प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने की जरूरत पर ध्यान दिया व सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर ने रिफ्रेशमेंट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ने महात्मा गांधी को प्रेरणा स्रोत बताया और आज के युवाओं को धैर्य, संयम रखने की सीख दी।