फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल के पहले दिन हरियाणा भर से पहुंचे करीब 400 पहलवान, दिखाए दांव-पेच; आज होगा विशाल भंडारा

बेरी। दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला धाम में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। इससे पूर्व कुश्ती का शुभारंभ बाबा रामदास उर्फ राजू व पूर्णदास ने रिबन काटकर व खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर मैच शुरू करवाया। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष दल्ला धाम में ग्रामीणों के सहयोग से दंगल व भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। दंगल के पहले दिन पूरे हरियाणा व आसपास के राज्यों से करीब 400 पहलवान आए हैं। बाहर से आने वाले पहलवानों के ठहरने के लिए व खाने का प्रबंध दल्ला धाम की तरफ से किया गया है। दंगल के दूसरे दिन फाइनल व सेमिफाइनल मुकाबले होंगे। पहले दिन कुश्ती दंगल में लड़कों में अंडर 11 में 28, 32, 36 अंडर-15 में 40, 45, 50, अंडर 20 में 55, 62, 68, 75 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई गई, जिनके फाइनल व सेमिफाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। कोच बिट्टू बाघपुर ने बताया कि दो दिवसीय दंगल के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए हैं। पहले दिन दंगल में जीतने वाले खिलाड़ियों के रविवार को सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। इस अवसर पर देवेंद्र दूबलधन, प्रदीप ढराणा, संजीत डीघल, कैलाश कबूलपुर, आकाश, संजीत दूबलधन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें