मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व पिछले करीब एक साल से लंबित वॉशिंग अलाउंस का भुगतान नहीं होने के विरोध में मंगलवार को सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की हड़ताल की। हड़ताल के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। बेरीनर्सिंग ऑफिसर कविता गुलिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसरों ने दो घंटे तक काम का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि वॉशिंग अलाउंस भी पिछले करीब एक वर्ष से लंबित है, मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। नर्सिंग ऑफिसरों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे पहले भी काले बिल्ले लगाकर विरोध जता चुके हैं, लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं हुआ है।