गांव बूपनियां स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में युवा गौतम समिति ने पौधरोपण अभियान चलाकर करीब 500 पौधे लगाए। इनमें मंदिर के लगभग दो एकड़ क्षेत्र में 500 से अधिक पौधे रोपे गए। अभियान में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी गई। समिति के प्रधान मास्टर पवन कुमार, सचिव सुधीर, तुलाराम, संतराम, नवीन, सुनील और महंत सोमवीर सहित सदस्यों ने पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। समिति ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।