सरकारी फसल खरीद न होने के विरोध में जेजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। मंडी बाजरे से अटी फसल देखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जेजेपी नेता डॉ. विकास पराशर बोले कि मुख्यमंत्री पंजाब को छोड़कर हरियाणा के किसानों की सुध ले। भावांतर का ढोंग ना करके किसानों की फसल खरीदने का सरकार काम करे। झज्जर की जिला उपायुक्त की कार्यशैली पर भी भड़के और कहा कि उपायुक्त भाजपा के कार्यक्रम छोड़कर किसानों की फसल खरीदवाने का काम करें।