फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर : अमर शहीद प्रधान नाविक की प्रतिमा का हुआ अनावरण

झज्जर। भारतीय तटरक्षक बल के वीर सपूत अमर शहीद प्रधान नाविक मनोज कुमार की प्रतिमा का अनावरण समारोह सोमवार को गांव मुंडाहेड़ा स्थित शहीद समाधि स्थल कोयलपुर रोड पर संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बड़े भाई इंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। उन्होंने शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए और शहीद के परिवार को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद मनोज कुमार जैसे वीरों के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। हरियाणा की मिट्टी ने हमेशा देश को वीर दिए हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बादली के विधायक कुलदीप वत्स के बड़े भाई ईश्वर वत्स और यादव महासभा झज्जर के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरोगा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। वीरेंद्र दरोगा ने कहा कि चाहे आजादी से पहले की लड़ाइयां हो या आजादी के बाद देश की रक्षा की बात हो, यादव समाज ने हमेशा अपना बलिदान देकर देश को सुरक्षित किया है। अमर शहीद मनोज कुमार ने भी अपने प्राणों की आहुति देकर इस परंपरा को कायम रखा है जो एक गौरव का विषय है। इस मौके पर रमेश गुलिया निदेशक एचडी स्कूल साल्हावास ने शहीद मनोज को अपनी श्रद्धांजलि दी और परिवार का हर संभव सहायता की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुंडाहेड़ा एवं समस्त ग्रामवासियों ने की। इस अवसर पर कैप्टन धर्मचंद यादव, कैप्टन राम निवास यादव, हेडमास्टर रणवीर सिंह यादव, भारतीय तटरक्ष बल के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार, राजेंद्र शर्मा, राव नाहर सिंह, महावीर, कप्तान बिजेंद्र सिंह, विक्रम, जितेंद्र रोहिल्ला, सतीश शर्मा, सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें