झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुक्केबाजी के मैचों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुक्केबाजी खेल नर्सरी में करीबन 576 घी के दीये भी जलाए गए। भाजपा महिला जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़ इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस दौरान लड़कों व लड़कियों के वर्ग में तीन-तीन मुक्केबाजी के मैचों का आयोजन कराया गया। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घी के दीये जलाए गए हैं। इसके अलावा अन्य सभी सरकारी व निजी खेल नर्सरियों में भी घी के दीये जलाए गए। वहीं, मुक्केबाजी के मैचों का भी आयोजन किया गया।