फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 8 साल की मायरा ने जहरीली हवा पर उठाए सवाल, मेट्रो के नीचे चलाया जागरूकता अभियान

शहर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब बच्चे भी चिंतित हैं। गांव सांखोल निवासी कक्षा चौथी में पढ़ने वाली 8 वर्षीय पर्यावरण योद्धा मायरा पुत्री मनीष ने बहादुरगढ़ में मेट्रो लाइन के नीचे जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्रदूषण के प्रति सचेत किया। संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति की युवा सदस्य मायरा ने राहगीरों और शहरवासियों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान मायरा ने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर हमारी और आने वाली पीढ़ी को मिली इन जहरीली हवाओं का जिम्मेदार कौन है? बच्चों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार है, लेकिन बढ़ता प्रदूषण उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए खतरा बन रहा है। मायरा ने सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने आम नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद समाजसेवी मनीष चाहार और ललित रंगा ने मायरा की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि हाल के दिनों में कई बार बहादुरगढ़ की हवा की गुणवत्ता देशभर में सबसे खराब स्तर पर पहुंची है। एक छोटी बच्ची द्वारा उठाए गए सवाल प्रशासन और सरकार के लिए गंभीर संदेश हैं। अब केवल बैठकों और चर्चाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रदूषण रोकने के लिए धरातल पर ठोस कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें