बहादुरगढ़। शहर में शुक्रवार दोपहर अचानक जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। अब तक करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी दिक्कतें आईं। वहीं, बारिश ने नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की भी पोल खोल दी।