फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में शिक्षा को लेकर दिखा अभिभावकों में उत्साह, शिक्षक-अभिभावक बैठक में हुआ मंथन

बादली। शिक्षा रथ फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्र बादली में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक आए, जिनका अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के स्तर में सुधार, बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल और नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए मार्गदर्शन रहा।संस्था के अध्यक्ष कर्मवीर ने अभिभावकों को सरकार की निःशुल्क शिक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि हर रोज थोड़ा-थोड़ा सीखो और लगातार आगे बढ़ते रहो। डरना नहीं, सीखो और खुद पर भरोसा रखो। इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों को विशेष गिफ्ट और स्टेशनरी निःशुल्क वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। सरपंच आनंद उर्फ नीट्ठू ठेकेदार ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने बच्चों के प्रति हमेशा सकारात्मक सोचें। उन्हें समय दें, प्रोत्साहित करें, उनकी पढ़ाई के साथ-साथ उनकी बातों को भी ध्यान से सुनें और उनकी छोटी-छोटी प्रगति की तारीफ कर हौंसला बढ़ाते रहें। संस्था के इस प्रयास की सभी अभिभावकों ने दिल से सराहना की। कार्यक्रम में मुकेश, परमजीत, अन्नू, राधे सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें