फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में ई-रिक्श पलटने से चालक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

झज्जर। शहर के कुलदीप चौक के पास शनिवार देर शाम उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण एक ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी अनुसार खारी कुईं मोहल्ला निवासी करीब 40 वर्षीय दीपक शनिवार देर शाम ई-रिक्शा चला रहा था। जब वह कुलदीप चौक पर पहुंचा तो उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण अचानक उसकी ई-रिक्श पलट गई। इसके बाद राहगीरों की मदद उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस की की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। काफी दिनों से चल रहा काम, सड़कें नहीं हुई ठीक कुलदीप चौक के आसपास काफी समय से काम चल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था। उसके बाद उसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया गया है। इसके अलावा बारिश के कारण भी यहां सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण हाए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें