फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी धांधलान के पास टूटी सड़क बनी परेशानी का सबब, गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालक हो रहे चोटिल

सुनील कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 05:04 PM IST

बेरी। धांधलान के पास सड़क की खस्ताहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के साथ कई हिस्सों में सड़क की परत उखड़ चुकी है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों विनोद, आकाश, मनीष का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। गड्ढों से बचने के प्रयास में कई बार वाहन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं, रात के समय सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या रास्ता बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसा ही वाक्या मंगलवार को हुआ गड्ढों को बचाने के चक्कर में तूड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। स्थायी समाधान की मांग ग्रामीण राजू, संदीप ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क का जल्द निरीक्षण करवाकर गड्ढों को भरने तथा सड़क की स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी रूप से गड्ढे भरने के बजाय सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए ताकि समस्या बार-बार सामने न आए। वर्जन धांधलान में जहां सड़क टूटी हैं, वहां आसपास के घरों का गंदा पानी आता हैं, जिससे सड़क बार-बार टूट जाती हैं। लोक निर्माण विभाग को चाहिए की गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाया जाए और समस्या का समाधान किया जाए। विजय कुमार, सरपंच धांधलान

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें