फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में 10 साल पुराने डीजल, 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा, 4 माह में 670 वाहन इंपाउंड

झज्जर। एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा कर उनको इंपाउंड करने की प्रक्रिया जारी है। झज्जर जिला भी एनसीआर क्षेत्र में आता है, जिसके चलते यहां पर भी 10 व 15 साल पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहनों पर कार्रवाई कर इंपाउंड किया जा रहा है। जिले में पिछले चार माह के दौरान 670 वाहनों को इंपाउंड किया जा चुका है। इंपाउंड किए गए वाहनों की संख्या भी इतनी ज्यादा है कि झज्जर में पूरा ट्रैफिक थाना भर चुका है और अब महिला थाने में इंपाउंड वाहनों को रखा जा रहा है। जिले में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिल इंपाउंड किए गए हैं, जिनकी संख्या लगभग 258 के आसपास है। इसके अलावा आटो, कार, कैंटर भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और ज्यादा बढे़गी। फिलहाल इंपाउंड वाहनों को केवल कोर्ट के जरिये ही छुड़वाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल इनकी फाइल जमा नहीं हो रही हैं। इसके अलावा वाहन मालिक वाहन कोर्ट में स्क्रैप करने का एफीडेविट देकर भी वाहन जुर्माना देकर छुड़वा सकता है। उसके बाद स्क्रैप करने वाले को वाहन सौंपा जाएगा। फिलहाल आरटीए झज्जर की तरफ से 192 कमर्शियल वाहनों को इंपाउंड किया है। इसके अलावा झज्जर ट्रैफिक पुलिस ने 280 और बहादुरगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 190 वाहनों को इंपाउंड किया है। वर्जन 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों को इंपाउंड किया जा रहा है। यह एनसीआर क्षेत्र में नहीं चलाए जा सकते। शहर में ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, ट्रैफिक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें