फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, सेवा संकल्प अभियान में दिया विकास का संदेश

बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार शाम बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5100 दीप जलाए गए। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, विकास और संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के लिए बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे पुनर्विकास कार्यों को देखते हुए किया गया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। परियोजना के तहत स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधाओं, पार्किंग, पार्क, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर सरोज राठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकास कार्यों के प्रति नागरिकों की भागीदारी और आभार की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 5100 दीपों के माध्यम से सेवा, विकास और संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रवीण छिल्लर, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें