फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के बीच खेतों में जलाए जा रहे अवशेष, कार्रवाई की चेतावनी

बादली। बढ़ते प्रदूषण के बीच भी खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। खेतों में जगह-जगह आग लगाकर पराली व अन्य अवशेष जलाए जा रहे हैं, जिससे धुआं बढ़ रहा है और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि अवशेष जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ किसान नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। क्षेत्र में जगह-जगह मॉनिटरिंग की जा रही है और विभिन्न कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी अवशेष जलाने का मामला सामने आता है तो संबंधित किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना लगाने के साथ-साथ नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अवशेष न जलाएं, बल्कि उसे खेत में ही मिलाएं या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें