फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में आर्य समाज के प्रचार के लिए विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली

आर्य महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय आर्य क्षत्रिय सभा द्वारा विजयादशमी पर्व पर विशाल भव्य जनजागरूकता बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा को सुबह आर्य समाज बादली से प्रारंभ हुई। यात्रा का उद्देश्य आर्य धर्म, आर्य संस्कृति और आर्य समाज का प्रचार-प्रसार करना रहा। इस दौरान 'संगठन ही शक्ति है, आर्य ही पहचान है' और 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्' के नारों के साथ युवाओं को संस्कारित बनने का संदेश दिया गया। बाइक यात्रा में शामिल युवाओं ने सफेद टी-शर्ट पर 'आर्य' लिखकर और भगवा झंडे लगाकर एकता का प्रदर्शन किया। आर्य समाज बादली में पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एकता, सद्भाव, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजकों में वीरेंद्र आरय ने कहा कि संस्कारित युवा, सशक्त समाज और समृद्ध भारत ही लक्ष्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें