फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में छिड़काव के बाद 10-12 महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी

बादली। दादरी तोए स्थित जेनिस कंपनी में गुरुवार को महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया। बताया गया कि कंपनी परिसर में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया गया था। छिड़काव के बाद कुछ महिला कर्मचारियों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी। इसके बाद करीब 10-12 महिला कर्मचारियों को उपचार के लिए दादरी अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ कर्मचारियों का बाबा हरिदास अस्पताल में उपचार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद कंपनी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों की तबीयत खराब होने के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें