हांसी शहीद भगत सिंह संगठन समिति के अध्यक्ष सरदार कृष्ण इलावादी के नेत्तव में बजरंग आश्रम पावन धाम में शहीद करतार सिंह सराभा का 111वां शहीदी दिवस प्रतिमा पर फूल अर्पित करके बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। समिति के सभी सदस्यों ने अमर रहे के नारे लगाए। मुख्य अतिथि के रूप में जिले सिंह धूपिया ने शिरकत की। प्रधान, सरदार इलावादी ने कहा कि आज के दिन हिन्दुस्तानी युवा को लाहौर में फांसी दी गई इनके साथ छः युवा और थे जिनको देश की आजादी को लेकर फांसी पर चढ़ाया गया। सभी शहीदो ने अपने जीवन का बलिदान हिन्दुस्तान को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए किया। किशोरी नागपाल ने कहा कि करतार सिंह सराभा बहुत ही धनाढय परिवार से थे। सब कुछ छोड़कर देश को आजाद कराने की बड़ी सोच मन में रखी। विजय पाल शास्त्री ने कहा कि काश इनके जन्म और शहीदी हिन्दुस्तान में पर्व की तरह मनानी चाहिए।