फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति एक बार दोबारा बनी

Naveen Updated Thu, 27 Aug 2026 01:06 PM IST

सफाई कर्मचारियों का धरना 22वें दिन भी जारी रहा। आज एक बार फिर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। प्रशासन पुलिस बल के साथ विधायक के निवास स्थान के करीब कूड़ा उठाने पहुंचा था। इसकी सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी और सर्व कर्मचारी संघ के नेता मौके पर पहुंचे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कूड़े से भरी ट्रालियों से कूड़ा नीचे डाल दिया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह बोले कि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना और आंदोलन जारी रहेगा। जब तक सफाई कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता और 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने कहा कि ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर भी कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा और बहनों को धरना स्थल पर बुलाकर राखी बंधवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान 31 अगस्त से स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी यूनियनों को तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग प्रदर्शन किए जाएंगे। यह केवल नगर पालिका कर्मचारियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों का मामला है। उन्होंने सरकार से विधानसभा सत्र में इन कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें