फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, विधायक विनोद भयाना ने दिखाई एकता की दौड़ को हरी झंडी

हांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज हांसी में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत एकता यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना ने देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से हुई। यहां से एकता यात्रा रवाना होकर शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों से गुजरती हुई एसडी महाविद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में नारे लगाए और देश की एकता, अखंडता तथा भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे रास्ते में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने और सैकड़ों रियासतों का भारत में विलय करवाने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सका। विधायक विधायक ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ या यात्रा नहीं है, बल्कि यह देशवासियों को एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देने का माध्यम है। सरदार पटेल ने जिस मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर भी है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देशहित को सर्वोपरि रखें और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को बढ़ावा दें। यात्रा में शामिल लोगों ने भी सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। हांसी में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें