फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में आरएसएस ने मनाया स्थापना का 101 वर्ष, एमसी-डीसी कालोनी में किया विजयदशमी संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में मंगलवार विजयदशमी संचलन किया गया। यह आयोजन संघ के 101 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन और पथ संचलन शामिल किया। स्वयं सेवक मंगलवार को प्रातः9 बजे पूर्ण गणवेश में दण्ड सहित भारत माता पार्क, एमसी डीसी कॉलोनी पहुंचे। मुख्य वक्ता विभाग के विभाग प्रचारक पुनीत ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी के पावन दिवस पर सन् 1925 में हुई थी। इस वर्ष संघ अपनी स्थापना के 101 वर्ष पूरे कर रहा है। पटेल उपनगर, हिसार इकाई इस उत्सव को पथ संचलन के साथ मना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें